बैंक मैनेजर के बंद कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू उपस्कर जल के खाक
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किरायेदार बैंक मैनेजर के घरेलू उपस्कर जल कर खाक हो गये. बताया जाता है कि रविवार पूर्वाह्न 10 बजे के आसपास मकान मालिक ब्रजकिशोर सिंह के घर के प्रथम तल पर एक फ्लैट में आग लग गयी.जिसमें पीएनबी बैंक मुरलीपुर के बैंक मैनेजर विकास कुमार भारती किराये में रहते है, लेकिन रविवार होने के कारण कमरा बंद कर घर गये हुये थे.आग लगने कि जानकारी होने पर गृहस्वामी ने फायर ब्रिगेड को खबर किया और पड़ोसियों कि मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे.फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तबतक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था.घरेलू उपस्कर जो जले बताये जाते है उसमें इनवर्टर , बैटरी औरफर्नीचर आदि शामिल है.मौके पर पर दमकल की गाड़ी के साथ पहुंचे अग्निशामक अधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि विभाग के कर्मी सक्रियता से मौके पर पहुंच चुके थे, परंतु स्थानीय लोगों के मदद से पहले ही आग पर काबू पाया जा चुका था.