सारण :नगरा में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
नगरा
ओपी थाना क्षेत्र के नगरा के टोला गांव में मंगलवार को देर शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। परिजनों ने ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया। घायल में नंदकिशोर महतो, मोहन महतो, प्रमोद महतो, बीरबल महतो, राजेश्वर साह, राहुल साह, तारा देवी घायल बताई जाती हैं। प्राप्त जानकरी के अनुसार आपसी विवाद को लेकर दो लोग में कहासुनी हो गई। जिसको देखते देखते परिजन भी भीड़ गए। जिसमे दोनो पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि की घटना की प्राथमिकी दर्ज नही हुआ।