मांझी। छपरा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जेपी की धरती को नमन करने पहुँचे रणधीर सिंह ने सिताब दियारा से सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।राजद के पूर्व विधायक श्री सिंह ने चुनावी समर के मद्देनजर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर जन संपर्क अभियान का श्री गणेश किया। पूर्व विधायक के आगमन से समर्थक उत्साह से भर गए। उनके स्वागत मे युपी व बिहार दोनों क्षेत्र के सिताब दियरा वासी ग्रामीण जगह जगह स्वागत में मौजूद रहे। ग्रामीणो द्वारा रिविलगंज के सामने पीपा पुल की मांग को उचित करार देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही हम सत्ता में आएंगे जेपी के गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पीपा पुल का निर्माण कार्य का पहल करेंगे । उन्होंने कहा कि मांझी से सिताब दियरा आने के क्रम में युपी की सड़कों से गुजरना पड़ता है जिसकी हालत वर्तमान समय मे बंद् से बद्तर है। जिसपर विधायक ने चुटकी लेते हुए भाजपा की योगी राज का नाम लेते हुए हाथ जोड़कर नमस्कार किया। पूर्व विधायक जिस गली से गुजर रहे थे लोग जय घोष कर रहे थे घर की दहलिज मे रहनेवाली महिलाएं छत व झरोखे से अपने विधायक प्रत्यासी को देखने के लिए आतुर दिख रही थी। इनके साथ जनसंपर्क अभियान में मंटू सिंह,शंकर सिंह,साधु यादव,अमरीश सिंह,विनोद सिंह,मनोज सिंह
गोलु सिंह,अरबिन्द गिरी,मंजय सिंह,राकेश सिंह,अरूण यादव,तेजन यादव,रिन्टु सिंह,भानु सिंह आदि सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।