10वीं परीक्षा के रिजल्ट 10 जून तक 
राकेश फौजदार ( Edited by azad nab )
अजमेर 23 मई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर आई है. बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा 10 जून तक कर सकता है. बोर्ड के अध्यक्ष बीएल चौधरी के अनुसार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में तैयार हो जाएगा।