सिवान :शहाबुद्दीन के एक मामले की सुनवाई
#रिपोर्ट -परवेज अख्‍तर/सिवान
सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े एक मामले की आंशिक सुनवाई शनिवार को हुई।
विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में एक मात्र सेशन मामले कमरुल हक अपहरण कांड में आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए तिथि निश्चित थी। किंतु विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह कि पटना से विशेष अदालत नहीं पहुंच सकने के कारण मामले में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन उपस्थित थे।
———————