नीतीश कुमार के दहेज मुक्त अभियान से प्रभावित शिक्षित मुस्लिम जोड़े दहेज रहित किया निकाह

अमनौर/बनियापुर (सारण)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दहेज मुक्त अभियान को बिहार के लोगों ने अपना पूरा समर्थन जताना शुरू कर दिया है । सभी जाती और धर्मो के लोग अब दहेज मुक्त शादियां करने को प्रेरित हो रहे है । इसका ताजा उदाहण है की मुस्लिम समाज के शिक्षित जोड़े निकाह के बंधन में बिना दान दहेज के बंधे ।बताया जाता है की लड़का आई टी आई कर पुणे में जॉब करता है , जबकि लड़की इंटर की पढ़ाई पूरी कर रही है । ये दोनों युवा-युवती अपने अभिभावकों की मर्जी से दहेज रहित निकाह के लिये रजामंदी दिखाई है । दहेज मुक्त बिहार के नारा से मुस्लिम समाज के शिक्षित पीढ़ी में भी प्रभाव देखने को मिला । जब बनीयापुर प्रखंड के पैगम्बरपूर के डा0 अजीम द्वारा अपने बेटे अंजार अजीम का अमनौर प्रखंड के शेख पूरा निवासी गेयासुद्दीन की पुत्री इसरत प्रवीण से निकाह हुई।

इस मौके पर निकाह के बंधन में बंधने पर जद यूं के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने आशीर्वचन देते हुये कहा की शिक्षित समाज के लोग जब दहेज विरोधी कदम उठाकर अपने बच्चों की शादी दहेज मुक्त करने लगेगें तो समाज के हर तबके में जागृति आएगी।और मुख्यमन्त्री नितीश कुमार का सपना साकार होते देर नही लगेगी।।उन्होंने कहा समाज में फैली एक बहुत बड़ी कोढ़ है जो करोड़ो परिवार को खा गयी।आज बाल विवाह दहेज उन्मूलन शराबबन्दी को धरातल पर ला कर समाज में नई चेतना नई समाजिक क्रान्ति आ रही है लोग अमन चैन महसूस कर रहे है। मौके पर मनोज कुमार रस्तोगी, समाज सेवी सुरेन्द्र प्रसाद , सरपंच मुन्नी साहू , अख्तर कोरैसी आजाद कोरैसी ,उमेश्वर शाह, मौलाना बसरुद्दीन आलम , मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फिरोज असरार , अजीम, मनोज द्वेदी , युगेँद्र कुमार , आफ़ताब आलम भी उपस्थित थे । सबों ने इस कार्य को सराहा ।