इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर के निपनिया पंचायत के ग्राम निपनिया में नवनिर्मित देवी स्थान में देवी माँ का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का कलश यात्रा से हुआ शुभारम्भ। शुक्रवार से 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम  का आयोजन किया गया है । निपानिया गाव सैकड़ो वर्ष पुरानी माता रानी के मंदिर का जीर्णोद्धार स्थानीय मुखिया रीना प्रकाश और ग्रामीणों के सहयोग किया गया । शुक्रवार से अखण्ड अष्टयाम के पूर्व आज कलश जल यात्रा निकाला गया जिसमें गाँव के सैकड़ो माँ बहनों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। निपनिया पंच मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब से जुलूस निकाल  कर लोग जय माता दी के जय घोष के साथ पंच मंदिर पहुच जलभरी हुआ। निपनिया पंच मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब से गाँव के बड़ी मईया के पास प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में मुख्यरूप से पूर्व मुखिया रामप्रकाश दास, विनोद कुशवाहा, लक्षमण दास, लव कुमार शर्मा, मुकेश गुप्ता, अजय कुशवाहा, सोनू पाण्डेय,राजेश शर्मा, बीटू पांडेय, तारकेश्वर शर्मा, आचार्य रामीईश्वर बाबा, सुरेश बाबा, दीपक, चुनमुन, चंदन, सोनू, आदि ने हिस्सा लिया।