नालंदा सदर अस्पताल में तेज बुखार और कन्वर्शन के शिकायत के 5 बच्चे को कराया गया भर्ती
#2 बच्चे को भेजा गया पीएमसीएच ,बच्चो के हाल जानने पहुचे एसडीओ और सीओ ।
#कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/नालंदा : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उस बक्त अफरातफरी मच गया जब 5 बच्चे और 5 बड़े लोगो को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया 5 बच्चो में दो बच्चों को तेज बुखार और कन्वर्शन का शिकायत था जो चमकी बुखार का लक्षण होता है सभी बच्चो को आईसीयू बार्ड में भर्ती किया गया मगर दो बच्चों की स्थिति में सुधार ना होता देख दोनों को पटना रेफर कर दिया गया इधर पांच बड़े लोगो की लू लगने से हालत खराब होता देख तीन लोगों को भी पटना रेफर किया गया इस बात की जानकारी जब नालंदा के डीएम को मिली तो उन्होंने सीओ और एसडीओ को अस्पताल भेज कर स्थिति का ज्याजा लिया इस दौरान सीओ ने एक एक मरीज के परिवार से मिलकर उनकी बातों को सुना और अस्पताल में मौजूद चिकित्सक से बीमारी के बारे में जानकारी लिया बड़े लोगो की विमारी तो लू लगने से स्पष्ट हुआ मगर बच्चो की बीमारी के बारे में स्पष्ट नही हुआ चिकित्सक ने कहा की जांच की सुबिधा नही होने के कारण विमारी स्पस्ट नही हो पा रहा है मगर हमलोग इलाज कर रहे है ।




Recent Comments