तरैया 05.07.2020

प्रखण्ड के गण्डार से लेकर प्राथमिक विद्यालय फेनहरा गद्दी तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनने वाला ग्रामीण सड़क का शिलान्यास स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने रविवार को नारियल फोड़ कर एवं वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ किया।उक्त अवसर पर विधायक ने बताया कि तरैया-मशरख एसएच 73 के महाबीर मंदिर गण्डार से लेकर प्राथमिक विद्यालय फेनहरा गद्दी तक 2500 मीटर लम्बे ग्रामीण सड़क का निर्माण 1 करोड़ 91लाख 48 हजार 655 रुपये की लागत से होगा।यह सड़क बन जाने से यहाँ के स्थानीय लोगो को काफी सहूलियत होगी।तथा आवागमन की परेशानियाँ दूर हो जायेगी।अब किसी भी गाँव मे ग्रामीण सड़क की समस्या नहीं रहेगी।उक्त मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरबहादुर राय,विजय राय, रविन्द्र राय,अशोक राय,मुन्ना कुमार यादव, राजद युवा प्रखण्ड अध्यक्ष शशि रंजन यादव,शैलेश यादव,राजू कुमार,उमेश प्रसाद,अखिलेश यादव, अवधेश राय सहित अन्य मौजूद थे।