नलजल योजना को ले वार्ड सदस्य व सचिव हुए आमने सामने
गड़खा।प्रखण्ड के मोतीराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 रसीदपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को लेकर नल जल योजना का बोरिंग कराने मे अनियमितता बरतने की शिकायत वार्ड सचिव प्रकाश सिंह ने पंचायती राज्य जिला अधिकारी से शिकायत की है। आवेदन में कहा है कि वार्ड सदस्य द्वारा ग्रामीणों को डरा धमकाकर निजी फायदे व उपयोग के लिए अपने दरवाजे पर बोरिंग करा दिया गया। ग्रामीणों द्वारा गड़खा बीडीओ को आवेदन दिया गया परंतु वार्ड सदस्य द्वारा मनमानी करते हुए वार्ड सभा का आयोजन कर अपने दरवाजे पर बोरिंग कर दी गई।छाया प्रति डीएम और बीडीओ को भेजी गई।




Recent Comments