
लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा सावन की आखिरी सोमवारी पर किया सेवा कार्य
छपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा साहेबगंज चौक पर स्थित शिव पर्वती मंदिर के प्रांगण में सावन के आखिरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं के बीच फल, बेल पत्र एवं माला का वितरण किया. सुबह से ही जलाभिषेक के लिए मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं के बीच क्लब के सदस्यों ने केला, सेब, अमरूद, बेलपत्र, फूल एवं माला का वितरण किया.

क्लब के अध्यक्ष लायन मयंक जयसवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सावन के इस महीने में विभिन्न शिवालयों में क्लब द्वारा पूजा सामग्री का वितरण किया जाता है. इस वर्ष भी साहेबगंज चौक स्थित मंदिर परिसर में पूजा सामग्री का वितरण किया गया. पूजा सामग्री में केला, सेब,अमरूद, बेलपत्र एवं माला का वितरण सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच किया गया.
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल, सचिव सतीश कुमार पांडे, लायन कुमार विश्व विभूति, लायन विकी गुप्ता, लायन गोविंद सोनी, लायन जयप्रकाश, लियो राशिद रिजवी, लियो नितेश आदि सदस्यों उपस्थित थे.




Recent Comments