सीवान. मैरवा स्टेशन पर सोमवार को शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो रेल यात्रियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया. पकड़े गए दोनों युवकों का नाम दिनेश यादव तथा अमिताभ राजभर है. दोनों नौतन थाने के वासुदेवा गांव निवासी हैं. जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 233/19 दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया.
—————