बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के कुवहीं गांव के समीप दो स्कार्पियो से दो नीलगायों को टकराने से नीलगायों की मौत हो गई. हालांकि इस सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार बाल-बाल बच गए. दोनों स्कार्पियो का अगला हिस्सा बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुका है. बताया जाता है कि एक स्कार्पियो में किसी मरीज सवार था जिसे लेकर उसके परिजन उसके इलाज के लिए अस्पताल जा रहा थे. इसमें सवार सभी पांच सवार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए. इधर, सड़क हादसे में घायल दोनों नीलगायों की मौत हो गई. हालांकि ग्रामीणों नीलगायों के घायल पर उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया. वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की.
——————-




Recent Comments