सारण :मशरक में ट्रैक्टर चोरी
मशरक (सारण) :
मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर टोला पचहत्तर से शनिवार के देर रात सुरेन्द्र जी के घर के सामने दरवाजा पर लगाई गई ट्रैक्टर चोर उठा ले गये । घटना के संदर्भ में ट्रैक्टर मालिक अंकित कुमार ग्राम- पिपरा, थाना- भगवानपुर हाट, जिला- सिवान के निवासी ने मशरक पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।