सरकारी कार्यालयों में विकलांग की जगह प्रयोग होगा दिव्यांग
बेतिया। सरकारी कार्यालयों व योजनाओं में अब विकलांग व नि:शक्त जैसे शब्दों की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया जाएगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की तरह शिक्षा विभाग ने भी इस पर अमल करने का दिशानिर्देश जारी कर दिया है। विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा कार्यालयो को दिशा निर्देश जारी किया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय ने राज्य के सभी कार्यालयों योजनाओं व आम दिनचर्या में विकलांग व नि:शक्त जैसे शब्दों की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग करने का आदेश दिया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने भी अपने कार्यालयों में इन शब्दों की जगह नए शब्दों के प्रयोग पर बल दिया है। विभागीय दिशा निर्देश मे विकलांग,विकलांगता व विकलांगजन तथा नि:शक्त, नि:शक्ततता व नि:शक्तजन शब्दों के प्रयोग के बदले उनकी जगह दिव्यांग,दिव्यांगता व दिव्यांगजन का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।




Recent Comments