दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों में कुछ को गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। घायल नवादा गांव निवासी सीता देवी पति संजय साह,मंजू देवी पति स्व परमेश्वर साह,आकाश कुमार,धीरज कुमार, विकास कुमार पिता नागेश्वर साह , सविता देवी पति नागेश्वर साह हैं। घायलों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बारे में बताया गया कि जमीनी विवाद में मारपीट हो गई।