विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
*चनपटिया* रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख जताया।इन्होंने जेटली को अपनी श्रद्धांजलि में उन्हें एक महान राजनेता और सच्चा सुधारवादी बताया।अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया।श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा,‘‘एक प्रतिभाशाली वक्ता, सक्रिय सांसद,सार्वजनिक नीतियों महारथी और हर वर्गों के लोगों से संपर्क स्थापित करने की अनूठी क्षमता वाले अरुण जेटली की दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच नए भारत को बनाने में सहायक रही है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’’ मौके पर अनिल गुप्ता,राजकिशोर प्रसाद,संतोष गुप्ता,विवेक कुमार,श्यामबाबू जायसवाल,डॉ वतन केशरी,रामेश्वर साहू,चंदन वर्णवाल,रचित सर्राफ,ललन पड़ित,अमित गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Recent Comments