
तरैया(सरन)।04.03.2020
प्रखण्ड के डेवढ़ी धनपत सिंह ग्रीनपार्क तिनकोंवा गाछी स्टेडियम में आयोजित डीपीएल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच बुधवार को भटौरा व भिड़िया नारायणपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर भटौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये राजेश के 71 रनों की पारी की बदौलत 16 ओवर में 158 रन बनाया।जबाबी पारी खेलने उतरी भिड़िया नारायणपुर की टीम ने 15 ओवर 4 गेंद में 160 रन बनाकर 02 रनों से मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भिड़िया नारायणपुर टीम के अनिल को दिया गया। जिसने 92 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपने टीम को जीत दिलाया।मैच में कॉमेंट्री मोहित सिंह और पवन सिंह ने किया।उक्त मौके पर अनूप कुमार,रवि कुमार,अनुराग कुमार,राहुल कुमार, संजीत कुमार,मिथलेश कुमार,पप्पू कुमार,विकास कुमार,मुन्ना कुमार, रविप्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments