​¤ नरकटियागंज:– पंडई नदी पुल की जर्जर स्थित को देख, भाजपा करेगा आंदोलन

✍ “दैनिक खोज खबर” नीरज ठाकुर ब्यूरो संवाददाता बेतिया (पं.च) बिहार 👉 
¤ नरकटियागंज-मथुरा सड़क और पंडई नदी के दयनीय स्थिति तथा जनप्रतिनिधि द्वारा उपेक्षा को लेकर भाजपा करेगी आंदोलन।विदित हो कि पुल की स्थिति इतना जर्जर हो गया है की कभी भी भयंकर हादसा के शिकार हो सकते है इस पुल पर आने जाने वाले यात्री।
¤ आखिर बिहार सरकार की नींद कब खुलेगी।जब कोई बड़ा हादसा हो जायेगा तब।सड़क की भी स्थिति बहुत ही दयनीय हो गयी है।इस पुल का निर्माण 1995 में हुआ था।आज पुल के निर्माण हुए 22 साल हो गया।जबकि इस पुल पर आवागमन सिकटा मैनाटांड़ को अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ने का मुख्य मार्ग यही है।और तो और अंतर्राष्ट्रीय मार्ग को देखते हुए नेपाल बॉर्डर पर बीरगंज विस्वा जाने का मुख्य मार्ग भी यही है।
¤ बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री खुर्सीद आलम जी के क्षेत्र को भी अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ने का मार्ग भी यही है।फिर भी इसकी बद से बदतर स्थिति ‘आखिर क्यों है ‘ ???????