संपत्ति हड़पने की नियत से दिया जान मारने की धमकी
✍परवेज अख्तर/सिवान,
हसनपुरा. एमएच नगर थाना के सिसवांकला में सम्पति हड़पने की नियत से जानलेवा हमला करने के मामले में शिवजी सिंह तथा शंकर सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगयी है. आवेदन में बताया है कि हम दोनों भाई सपरिवार दिल्ली रहते हैं. जिससे हमलोगों के घर में ताला लगा रहता है. जिसका नजायज फायदा उठा कर पड़ोस के ही ददन सिंह, आदित्य कुमार, त्रिलोकी सिंह व एक अन्य महिला द्वारा हमारी सम्पति को अपने हक में करने की नीयत से हिंसात्मक कार्य करते है.जैसे चहारदीवारी को तोड़ना,अनावश्यक रुप से पैतृक खेत को जोतना, रास्ते को सामान रखकर बाधित करना,गाली-गलौज करना व हथियार दिखाकर जान मारने की धमकी देना शामिल है.
इस मामले में पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है.
——————




Recent Comments