
सारण प्रमंडल के सभी चार सीटों से NDA प्रत्याशी की होगी जीत : व्यास सिंह
सीवान [ 25 मार्च ] देश के आजादी के बाद यह पहला आम चुनाव हैं, जिसमे बिजली चुनावी मुद्दा नहीं है । मोदी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में देश के सभी गांवो में बिजली पहुंचा कर सदा के लिए इस मुद्दे को समाप्त कर दिया । उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता व सीवान नगर के पूर्व उपसभापति कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने सोमवार को फतेहपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहीं ।
श्री सिंह ने कहा कि देश के साथ साथ बिहार के हर गांव और घर में बिजली पहुंच चुकी है। अब लोगों को अंधेरे का डर नहीं सता रहा है। ऐसे में जागरूक मतदाताओं को ‘लालटेन मुक्त’ बिहार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। राजद पर वार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि एससी/एसटी के आरक्षण में बिना किसी छेड़छाड़ के सवर्णों को मोदी सरकार की ओर से आर्थिक आधार पर दिये गये 10 प्रतिशत आरक्षण का राजद ने संसद से लेकर विधानसभा तक में पुरजोर विरोध किया। लालू यादव ने कभी ‘भूरा बाल’ साफ करो का फतवा देकर अपना सवर्ण विरोधी चेहरा उजागर किया था। इसलिए इस चुनाव में सवर्ण मतदाता राजद को माफ करने वाले नहीं हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सारण प्रमंडल के सभी चार संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी चुनाव जीत कर नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेगें ।
••••••••
✍नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया : सीवान




Recent Comments