मढ़ौरा ।
गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा बनियापुर मार्ग में साइकिल से जा रहे सवार चाचा भतिजा को एक स्कार्पियों ने ठोकर मार दी । ठोकर लगने पर साइकिल सवार चाचा दुर फेका गया । जबकी 12 वर्षीय भतिजा स्कार्पियों के चक्का के नीचें आ गया । भतिजा का स्कार्पियों से कुचले जाने के कारण मौत हो गयी । आनन फानन में दोनों जख्मी को नगरा पीएचसी ले जाया गया । जहा चिकित्सक ने 12 वर्षीय अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया की ठोकर मारने वाली स्कॉर्पियों से ही दोनों को अस्पताल पहुंचे थे । किशोर की मौत की जानकारी होने पर स्कार्पियों चालक वाहन लेकर फरार हो गया । मृतक भटवालिया बनियापुर निवासी गणेश राय का पुत्र बताया गया है ।