पानापुर(सारण)सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानापुर के प्रांगण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी की अध्यक्षता में कालाजार उन्मूलन के लिए ग्रामीण चिकित्सकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।मास्टर ट्रेनर अखिलेश्वर पांडेय ने  उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों को बताया  कि किसी मरीज को 15 या उससे अधिक दिन तक बुखार रहता है तो उसे अविलंब अस्पताल भिजवाएं ताकि मरीज का समुचित जांच और इलाज हो सके ।मरीज के सही समय पर जांच एवं इलाज की बदौलत ही हम कालाजार जैसी बीमारी को रोक सकते हैं ।उन्होंने बताया कि कालाजार मरीज को सरकार द्वारा 7100 रुपये भी दिए जाएंगे।मौके पर  प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबन्धक अमित कुमार ,अर्नजय कुमार, नेसाब आलम सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।