Θ बेतिया – स्नातक नामांकन के लिए आवेदन फी बढ़ोतरी करने से छात्र संगठनों में नाराजगी

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की फी 300 से बढ़ाकर छह सौ करने से छात्र संगठनों में नाराजगी है| इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने विवि के डीएसडब्ल्यू और अन्य अधिकारियों से बात भी की थी और फी आधा करने की मांग की थी ।लेकिन, विवि प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मंत्री अभय कुशवाहा ने कहा कि छात्रों की सुविधा के नाम पर फी बढ़ाया गया है। लेकिन, विद्यार्थियों को क्या सुविधाएं मिलेगी इसका कोई जिक्र ही नहीं है। विवि के अधिकारी अपनी जेब भरने के लिए ऐसा कर रहे हैं । लॉकडाउन के कारण प्रदर्शन भी नहीं हो सकता इसका फायदा उठाया जा रहा है। साथ में अभय कुशवाहा का कहना है कि कोरोना के कारण जॉब छिन जाने और बाढ़ के कारण लोग भूखे मरने की कगार पर हैं फिर भी विवि द्वारा शुल्क बढ़ाया गया। नगर सह मंत्री प्रियांशु कुमार का कहना है कि इस कोरोना महामारी के समय वीवि को फीस माफ कर देना चाहिए, किन्तु विवी प्रशासन ने फीस दोगुना कर दिया।वहीं विवि की ओर से फी में वृद्धि विद्यार्थियों और शिक्षा के लिए हितैषी नहीं है। कल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ऑनलाइन आंदोलन घर बैठ कर बिहार विश्विद्यालय के कुलपति के खिलाफ करेगी और जब तक आवेदन शुल्क कम नही किया जाएगा तब तक प्रदर्शन होगा।छात्र नेता अभिषेक पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नामांकन के लिए तैयार वेबसाइट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इससे भी ऑनलाइन आवेदन में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। अगर विवि प्रशासन फॉर्म के बदले लिए गए पैसे का हिसाब नहीं देगा तो अभाविप लॉक डाउन के बाद विश्विद्यालय घेराव करने को विवश होगा।