दैनिक खोज खबर/नगरा। नगरा थाना पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत कार्रवाई करते हुए नगरा थाना क्षेत्र के अर्वा कोठी गांव से 240 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्वा कोठी गांव में एक व्यक्ति अपनी दुकान से गांजा की बिक्री कर रहा है.सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी, नगरा की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 240 ग्राम गांजा बरामद हुआ.पुलिस ने मौके से पंकज कुमार मांझी, पिता जयकिशव मांझी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में नगरा थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.वहीं इस संबंध में नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें,ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.