सिवान के एक ही घर में निकले छः अजगर

गोरियाकोठी
प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गाँव में बुधवार को एक ही घर में 6 विषैल अजगर साफ़ निकले।
मिली जानकारी के अनुसार हरिहरपुर कला के कुर्मीटोला में बुधवार को शिक्षक रामपूजन राम के पुरानी मकान को निर्माण के लिए मजदूर कार्य कर रहे थे इसी दौरान मजदूरो को एक विशाल अजगर दिखाई दिया।जिसके बाद मजदूरो और घर वाले मिलकर उसको मार दिए। ठीक थोड़ी देर बाद दूसरा अजगर दिखाई दिया।उसको भी ग्रामीण मार दिए ।इसी तरह एक- एक करके 6 अजगर निकले।जिसको ग्रामीणों के कड़ी मकस्त के बाद मार दिया गया। इधर एक ही घर में 6 अजगर निकलने से घर वाले और ग्रामीण सहम गए। इधर क्षेत्र में जैसे ही खबर फैली की एक ही घर में 6 अजगर निकले है। देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।
जामो से मनेजर कुमार का रिपोर्ट




Recent Comments