मढ़ौरा ।
नगर के मुख्य बाजार में दो पिक अप मुखय सड़क पर वाहन खड़ा कर समान उतार रहे थे । इससे सड़क जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसमें संध्या गस्ती के लिए निकले मढ़ौरा एसएचओ प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार की गाड़ी भी फंस गयी । जाम की स्थिति को देख राजीव कुमार खुद गाड़ी से उतर जाम समाप्त कराने की पहले तो प्रयास शुरु किया । जैसे ही पता चला की दो पिकअप के मुख्य सड़क पर ही खड़ा कर समान अनलोड करने से जाम की स्थिति बनी है । प्रशिक्षु डीएसपी ने तुरंत ही दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर थाना भिजवाया दिया । थाना पर वाहन के कागजातों की जांच में कमी मिली तो तत्काल चलान काटने का दिया । इस दौरान डीएसपी राजीव कुमार ने बताया की वाहनों के द्वारा सड़क पर गलत पार्किंग से जाम की स्थिति विकट बन रही है । इस कठोरता से कारवाई सदुरु की जायेगी । उन्हे बाइक सवारों द्वारा भी नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने की शिकायत मिली है । जल्दी ही ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ मजबुत कारवाई शुरु की जायेगी ।




Recent Comments