मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपराधियों ने कनपटी में गोली मार कर एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक आकाश कुमार शैलेन्द्र उपाध्याय का पुत्र एवं महम्मदपुर की वर्तमान मुखिया सिया देवी का नाती है। शैलेन्द्र उपाध्याय पूर्व विधायक धूमल सिंह के करीबी बताये जाते हैं। जबकि शैलेन्द्र उपाध्याय के भाई सत्येन्द्र उपाध्याय पूर्व उप प्रमुख रह चुके हैं। वहीं मृतक की माँ वीणा देवी शिक्षिका हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम आकाश की माँ वीणा ने फोन कर आकाश से पूछा कि कहां पर हो तो उसने अपने चिमनी पर होने की बात बताई। घर लौटने में देरी होने पर जब दुबारा फोन किया गया तो बंद बताने लगा। उसके बाद परिजन चिंतित हो गए। उसके बाद खोजबीन करने निकल पड़े। जब चिमनी पर पहुंचे तो आकाश की बाइक लगी थी। मगर उसका कुछ पता नही था। खाफी खोजबीन के बाद आकाश कुछ दूर ईंट के खटाल के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। जब करीब पहुंच कर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। कनपटी से खून रिस रहा था। मौत की जानकारी जब पूरे परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। उसके बाद मांझी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी बाइक से पहुंचे थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर पोस्टमार्टम के बाद जब शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों के चीख पुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। बाद में ताजपुर घाट पर मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- मारपीट मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- मढ़ौरा के अमर सिंह जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
Categories

Recent Comments