लोक सभा चुनाव निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में सम्पन कराया जाएगा-प्रशासन

मशरक(सारण)लोक सभा चुनाव निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में सम्पन कराये जाने को ले महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के की पुलिस प्रेक्षक डॉ. वी संध्या ने मशरक प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बोर्डर पर चेक पोस्ट का का जायजा लिया। इस मौके पर सारण जिला एसपी हरिकिशोर सिंह, मढौरा के एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, डीएसपी धीरेंद्र कुमार साह, मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा सहित कई पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजुद रहे। चुनाव प्रेक्षक ने मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रख रखाव व लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे भी प्रभारी डाॅ. एआर अंसारी से ली। प्रखण्ड के मतदान केन्द्रों का भी भौतिक निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, धूप से बचाव की ब्यवसथा आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। चैनपुर चरिहारा मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से भी पुछताछ की। प्रेक्षक ने सुझाव दिया साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में भी चर्चा की। और मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा किये कारवाई का भी जायदा लिया चुनाव के दौरान अगर कोई किसी को डराएगा-धमकाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी चुनाव के दौरान पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर रहेगी। जिससे किसी जाति, धर्म, वर्ग या समुदाय की भावनाएं आहत हों। सभी लोग आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।