विधुत स्पर्शाघात से ट्रक के खलासी की मौत

छपरा(सारण) : जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार में स्पर्शाघात से खलासी की मौत हो गई. मृतक सिवान जिला के बसंतपुर गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ राम का 40 वर्षीय पुत्र जय किशोर राम बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना के शिकार मृतक ब्यक्ति सहाजितपुर में कबाड़ी दुकान से ट्रक पर कबाड़ लाद रहा था.जब वह ट्रक के ऊपर चढ़ा था तभी सड़क से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.