देवरिया मे शौच को निकली युवती से गैंगरेप
शीतल प्रसाद गुप्त ब्यूरो चीफ़ बलिया 
बलिया (यूपी) 28 जून। चाहे अखिलेश की सरकार रही हो या योगी की किसी के भी शासन काल मे यूपी मे रोज ब  रोज हो रही गैंगरेप की घटनायें थमने का नाम नही ले रही है।इसको रोकने के लिए योगी सरकार ने कई नई योजनाए तो बनाई है, किन्तु वह भी गैंगरेपी के सामने हवा-हवाई के कगार पर है।समीपवर्ती जिला देवरिया मे हुई इस गैंगरेप की घटना ने योगी सरकार के महिला की सुरक्षा संबंधित सारी योजनाओं को तार-तार कर दिया है।
देवरिया मे खेत की तरफ शौच के लिए गई एक युवती का अपहरण कर बाइक सवार पांच अज्ञात युवको ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने यूपी के पूर्वांचल को झकझोर कर रख दिया है।
घटना देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।आज बुधवार की सुबह इस मामले की परिजनो को जानकारी होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की देर शाम को शौच के लिए गांव के बाहर सड़क के किनारे खेत मे गई थी उसी समय दो बाइक पर पांच अज्ञात युवक आए और युवती को जबरजस्ती बाइक पर बैठा कर गांव से करीब एक किमी दूर सूनसान स्थान पर ले गये वहा सभी ने युवती के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और फिर बेहोशी की हालत मे उसे छोड़ कर फरार हो गये।आज बुधवार की भोरमें युवती को होश आया तो वह पास के गांव में पहुंची और उसने घटना की पूरी जानकारी गांव की महिलाओं को दी इसके बाद ग्रामीणो ने इसकी सूचना १०० नंबर पुलिस को दी इसके बाद पूरे महकमें में हडकंप मच गया मौके पर पहुंचे।
एएसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली युवती के चाचा ने इस मामले मे अज्ञात युवको केविरूद्ध भलुअनी थाने में लिखित तहरीर दे दी है।
एएसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा युवती का मेडिकल परीक्षण देवरिया जिला अस्पताल में कराया गया है।