देवरिया पैक्स में बूथ बदले जाने को लेकर आक्रोश, चार प्रत्याशियों ने डीएम से की लिखित शिकायत
कोपा(सारण) – जलालपुर प्रखंड के देवरिया पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर अचानक बूथ बदले जाने को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में आक्रोश है।चार प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र बदले जाने की शिकायत डीएम से की है। चार प्रत्याशियों ने डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह प्रत्याशी ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी की मिलीभगत से मतदान केंद्र को अपने घर के नजदीक हसुलाही पंचायत भवन पर करा लिया है। जिससे कि मतदान में गड़बड़ी की जा सके। पहले यह मतदान केंद्र देवरिया गांव के उजियार दास के टोला स्थित पैक्स के गोदाम पर था।गोदाम का निर्माण भी सात वर्षों पूर्व ही हुई थी।अचानक बूथ बदले जाने को लेकर सभी हतप्रभ है। पैक्स के प्रत्याशी उपेंद्र कुमार भगत, कन्हैया सिंह, केदार प्रसाद एवं रविन्द्र राम ने मतदान केंद्र को पूर्व के मतदान केंद्र पैक्स गोदाम पर करने की मांग की है।ताकि पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा सके।सभी वोटर सुलभ तरीके से अपने मत का प्रयोग भी कर सकें।




Recent Comments