छपरा के उमधा में आयोजित होगा स्व. दीनानाथ सिंह स्मृति 66वीं बिहार राज्य सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता

छपरा. स्वर्गीय दीनानाथ सिंह स्मृति 66 वी बिहार राज्य सीनियर पुरूष/, महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2019 प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आज दिनांक 9:12: 2019 को शहर के नगरपालिका चौक स्थित होटल मिडटाउन में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सारन जिला वॉलीबॉल के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री विनय कुमार सिंह जी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के कुल 38 जिलों के पुरुष, महिला सहित ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर आर्मी दानापुर आदि विभागीय टीमों के कुल 1200 खिलाड़ी तथा 50 तकनीकी पदाधिकारी एवं बिहार राज्य वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला बिहार टीम का गठन किया जाएगा जो दिनांक 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2020 तक कीत यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति का भी गठन किया गया जिसमें समाजसेवी मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को आयोजन सचिव श्री विनय कुमार सिंह पूर्व विधायक सोनपुर को आयोजन अध्यक्ष प्रतियोगिता के आयोजन हेतु प्रमुख सहयोगी सुमित कुमार सिंह मुखिया जी ग्राम पंचायत राज फली की नेतृत्व में विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया सभी तकनीकी तैयारी संघ के सचिव अमित सौरव एवं संयुक्त सचिव किशोर कुणाल के देखरेख में किया जाएगा संघ के वरीय पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश उपाध्याय भानु प्रताप सिंह रंजीत सिंह यशवंत सिंह आदि की देखरेख में सभी तैयारी की जाएगी प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 17 बाड़ा 2019 को प्रातः 11:00 बजे दिन से होगा जिसके मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार माननीय मंत्री कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार होंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से राज राजीव कुमार सिंह केवी सिंह अरविंद सिंह रंजीत सिंह डॉक्टर सोनु यशपाल कुमार सिंह पप्पू सिंह मुन्ना सिंह प्रमोद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे




Recent Comments