
परसा(सारण)-सोनपुर रेवा घाट गंडक नदी बांध पथ पर परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया गाँव के समीप एक अनियंत्रित स्कूल बस चालक ने 13 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया।जिससे घटना स्थल पर छात्रा की मौत हो गई।और चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।मृतक छात्रा भिखारी छपरा गाँव निवासी अशोक सिंह का पुत्री नित्या कुमारी बताई जाती है।घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि नित्य कुमारी साइकिल से बाँकेरवा कोचिंग जा रही थी।तभी पीछे से ज्ञनोदय पब्लिक स्कूल परसादी के स्कूल बस चालक द्वारा रौद दिया और भागने में सफल रहा।छात्रा की मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष मो जाकारिया घटना स्थल पहूंच घटना के संबंध में जनकारी लिया।और ग्रामीणों की सहयोग से स्कूल बस को परसादी गाँव से जप्त किया गया।उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।मौत की खबर मिलते ही पिता अशोक सिंह माता प्रीति देवी बहन ब्यूटी कुमारी छोटी कुमारी भाई गुलशन कुमार समेत परिजनों की चीख पुकार से महौल गमहीन में तब्दील हो गया।घटना की खबर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि शोभनाथ राय मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय भजपा नेता राकेश सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया की परिजन द्वारा कोई लिखित शिकायत नही दिया गया है।जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नही किया गया है।




Recent Comments