उषा व महेश आज से गृहस्थ जीवन में वापस

दिघवारा (सारण) नगर पंचायत दिघवारा के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से गत् गुरुवार को संपन्न शिव-शिवा विवाहोत्सव के बाद शिव के किरदार महेश स्वर्णकार व उनकी पत्नी उषा स्वर्णकार (शिवा) गुरुवार को चौठारी पूजन के बाद पुनः गृहस्थ जीवन में वापस हो रहे हैं ।
अहले-सुबह मंगल गीतों के साथ कुल देवी, ग्राम देवी, रामजानकी मंदिर व बाबा गुप्तेश्वर नाथ के पूजनोपरान्त भंडारा का आयोजन मीरपुर-भुआल मुहल्ला स्थित उषा-महेश निवास पर शुरू हुआ । मंदिर कमेटी सदस्यों सहित मीडिया कर्मियों, राजनीति दलों के कार्यकर्ताओं ने रंगकर्मी महेश स्वर्णकार व उनकी पत्नी उषा स्वर्णकार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफल वैवाहिक जीवन व दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष मोहन शंकर प्रसाद, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गाईं, अमित कुमार, संजय दिघवारवी,युवा तुर्क नेता अशोक सिंह, शिवकुमार सिंह, सुरेन्द्र स्वर्णकार, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष मिहिर कुमार, रंगकर्मी सरकार शरणाग,नगर पार्षद अशोक पासवान सुमन, मनोज उज्जैन, शंभु राय, सदर मंडल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून आदि शामिल देखे गए।