संजय विजित्वर (हाजीपुर) : दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च। तेलंगाना राज्य की महिला पशु-चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या के विरोध में वुधवार की सायं काल में शहर में बिहार पशु-चिकित्सक संघ की जिला शाखा वैशाली के तत्वावधान में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।इस कैंडल मार्च में महिला एवं पुरुष चिकित्सक एक हाथ में तख्तियां और दूसरे हाथ में कैंडल लिए शहर में विभिन्न चौक -चौराहे से घूमते हुए गांधी चौक पर आकर रुके।इन चिकित्सकों के हाथ में लिए बैनर में लिखा था-बलात्कार की सजा फांसी।और ‘जिन्होंने महिला डॉक्टर को जलाया उन्हें जलाकर राख करो’।