उच्च विधालय के छात्र – छात्राओं ने कहा : न खुले मे शौच करेंगे न करने देंगे
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के उच्च विधालय काजीपुर मे छात्र छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया । जिसके बाद छात्र छात्राओं ने यह शपथ ली की न हम खुले मे शौच करेंगे और न दूसरों को करने देंगे ।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पहुँची स्वच्छता अभियान की एस आर पी अनामिका कुमारी एवं डीआरपी गौतम कुमार ने विधालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया । उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया की किस प्रकार खुले मे किया गया शौच हमारे भोजन एवं शरीर तक पहुँच हमे दूषित करता है और हम अनेक बीमारियों के चपेटे मे आ जाते है । उन्होंने इसके लिए डेमो करके छात्र छात्राओं को समझाया साथ ही उन्होंने शौचालय का निर्माण करने एवं उसका नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरुक करने का टास्क दिया ।
जिसके बाद छात्र छात्राओं ने यह शपथ ली की हम खुले शौच नही करेंगे और दुसरे लोगों को भी बाहर शौच नही करने के लिए कहेंगे और खुले मे शौच से होने वाले नुकसान के विषय मे उन्हे बताएेंगे ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से विधालय के प्राचार्य सुरेश प्रसाद यादव , शिक्षक संजय राय , स्वच्छाग्रही देवनाथ चौधरी , अभिषेक चौरसिया , मुकुल कुमार , अजय कुमार सहित विधालय के शिक्षकगण उपस्थित थे ।