
मांझी(सारण)। शुक्रवार को आदर्श ग्राम बरेजा में मांझी के विधायक सह पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत 5 करोड़ 7 लाख की लागत से बनने वाली तीन सड़कों के पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जिनमें बरेजा से दाउदपुर तक 2.5 किमी., फरुसही से भभौली तक 2.8 किमी. व बरेजा से ताजपुर तक 5.16 किमी. सड़क शामिल हैं। इस मौके पर विधायक ने बताया कि उनके प्रयास से करीब 3 करोड़ की लागत से सबदरा से बंगरा तक लगभग 1 किमी. व मांझी से माड़ीपुर खुर्द करीब 8 किमी. सड़क नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हो चुकी है। 58 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण मांझी-बरौली पथ डबल लेन की भी मंजूरी मिल गई है। यह सड़क सारण, सीवान व गोपालगंज जिले को जोड़ती है। वहीं श्री दुबे ने बताया कि एनएच 19 व एनएच 85 को जोड़ने वाली मांझी से सोनबरसा होते हुए फक्कड़ बाबा स्थान तक की सड़क राज्य कोर नेटवर्क में शामिल ही नही थी। मेरे पुरजोर प्रयास से सड़क के पुनर्निमाण के लिए 16 जुलाई को मंजूरी मिल गई। जिसका टेंडर बहुत जल्द होने की संभावना है। इस सड़क के लिए क्षेत्रीय लोग कई बार आवाज उठा चुके हैं। वहीं विगत चुनाव का बहिष्कार भी किया था। विधायक श्री दुबे ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मांझी विधान सभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कों का पुनर्निमाण व नवीनीकरण हुआ है। हालांकि कुछ सड़कें बदतर रह गई है जल्द ही उसकी भी मंजूरी व टेंडर के लिए मेरा प्रयास जारी है। आपदा राहत पहुंचाने में भी मांझी अव्वल रहा है। कार्यक्रम का संचालन मांझी कांग्रेस के अध्यक्ष उमा शंकर ओझा ने किया। मौके पर युवा नेता सत्यम दुबे, मन्नान खां, राकेश राय, काली कुमार, जागा सिंह, साधु दुबे, कन्हैया यादव, एस बाबा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments