भारत बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी कर डरा धमका सत्ता तक पहुंचने की कोशिश हैं : टिंकज सिंह

बिदूपुर(वैशाली):बिदुपुर विपक्ष पार्टी द्वारा पेट्रोल, डिजल, ईंधन में लगातार मूल्य बढ़ोतरी को लेकर भारत बंद कराया गया था। जिस पर टिप्पणी करते हुए पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने बताया की आज का भारत बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी कर डरा धमका सत्ता तक पहुंचने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं का गुंडागर्दी देखने को मिला। इनके कारण आज एक बच्चे की भी जान गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष पार्टी ने साबित कर दिया कि ये देश और बिहार की जनता को डरा धमका कर शासन करना चाहते है। आज जिस तरह से जाप के कार्यकर्ताओं ने पटना में सरकारी बसों को तोड़ फोड़ किये उससे साफ पता चलता है कि इन्हें देश व देशवासियों से कोई प्रेम नही है इन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए।




Recent Comments