एक बार फिर विवादों में बिहार बोर्ड की टॉपर, कठघरे में बोर्ड
दैनिक खोज खबर डेस्क
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इंटरमीडिएट के विभिन्न संकायों के परिणाम जारी किए। इन जारी परिणामो में विज्ञान संकाय की कल्पना कुमारी टॉपर बनी है। कल्पना शिवहर के YKJM कॉलेज से थी।
कल्पना के टॉपर की सूचना के बाद परिजन अभी खुश हो पाते तब तक सोशल मीडिया में इसे लेकर सवाल उठाए जाने लगे। आपको बता दे कि कल्पना ने नीट की परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल हासिल कर टॉप रैंक हासिल किया था। ऐसे में बिहार बोर्ड में भी टॉप कर कल्पना ने अपनी प्रतिभा का लोहा जरूर मनवाया है। कल्पना की प्रतिभा पर किसी को शक नही है मगर इस बार कटघरे में बिहार बोर्ड व उसकी कार्यशैली है।

कल्पना ने दिल्ली स्थित एक प्रतिष्टित संस्थान से दो वर्षों तक दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी की थी। जिसके हाल ही में आये परिणामो में वह नीट की टॉपर बनी। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब वह दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी तो फिर शिवहर में उसके अटेंडेंस कौन बना रहा था। और जब अटेंडेंस नही बने तो फिर वह परीक्षा में शामिल कैसे हुई।
बहरहाल इन सवालों के जवाब चाहे जो भी हो बिहार में बीते वर्षो में रूबी राय का टॉपर घोटाला लोग अभी भूले भी नही थे तब तक कल्पना के आये परिणाम ने बिहार बोर्ड की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।




Recent Comments