दाखिल-खारिज में जनता को परेशान करने वाले जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री

एकमा(सारण)। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि प्रदेश में भूमि सुधार को लेकर कई तरह के सुविधाओं पर काम चल रहा है। जो बहुत जल्द आम जनता के बीच नजर जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंचल में अमीन की बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द अमीन अपना योगदान करेंगे। जिसके बाद भूमि से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। उन्होंने प्रदेश में ऑनलाइन दाखिल दाखिल-खारिज प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु अंचल पदाधिकारियों राजस्वकर्मियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आम जनता को दाखिल-खारिज कार्य में परेशान करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात एकमा में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री श्री राय ने कही।