दर्जनों ग्रामीणों थानाध्यक्ष से लगाई गुहार

परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को असांव थाना पर पहुंचकर गांव के एक व्यक्ति द्वारा पशु से फसल बर्बाद कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रुदल यादव अपने मवेशियों से फसल को चराकर बर्बाद करा देता है और विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है और जान से मारने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने उनके रिश्तेदार सिंहपुर गांव निवासी
रुदल यादव उसके रिश्तेदार पर गैर कानूनी कार्य करने का आरोप लगाया। आवेदन देने वालों में पचबेनिया गांव निवासी सरपंच प्रतिनिधि मनोज भगत, दीनानाथ गोड़, भूतपूर्व पुलिस जयप्रकाश कुर्मी, जयबहादुर कुर्मी, अशोक पांडेय, संजय सिंह, काशी माली, अशोक पांडेय,जयप्रकाश भारती, रवींद्र भारती व दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। कार्रवाई की जाएगी।