शैक्षणिक गुणवत्ता के लिये स्मार्ट क्लास कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
(सिवान) : प्रखंड के टाउन उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को उन्नयन बिहार योजना के तहत स्मार्ट क्लास कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सिवान अवधेश कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ बच्चे शिक्षा के आधुनिक तकनीक से रूबरू होंगे। बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता आएगी। कक्षा में शैक्षिक गतिविधियां बढ़ने से रोचकता बढ़ेगी। इसमें 9वीं से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकते हैं।




Recent Comments