
राजेश उपाध्याय/दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।भेल्दी थाने के मुरली सिरिसिया गांव स्थित चिमनी के पानी भरे गड्ढे में गुरूवार को मछली मारने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अशर्फी महतो(35) भेल्दी थाने के मुरली सिरिसिया गांव नोनिया टोली गांव के शैलेन्द्र महतो का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के मुरली सिरिसिया गांव के अशर्फी महतो गुरूवार को मुरली सिरिसिया स्थित चिमनी के समीप मछली मारने के लिए गया था उसी दौरान पानी भरे गड्ढे में डूब गया।शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन के बाद पानी भरे गढ्ढे से युवक के शव को निकाला।शव मिलने के बाद परिजनो मेेें चीख-पुकार मच गई।पत्नी पुष्पा देवी अपने पति अशर्फी महतो का शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी।पुत्र रोहित, धनू पुत्री शांति कुमारी पिता की मौत पर रो रहे थे।वहीं भाई जटूल महतो, ढोढा महतो बिलट महतो के आंंखों से आंसू सूखने का नाम नहीेंं ले रहा था वहीं मां छठिया देवी पिता
शैलेन्द्र महतो पुत्र गम में बेसूध पड़े हुए थे।मृत अशर्फी महतो चार भाईयो मेेेें तीन नंबर पर था।उसकी मौत के बाद गांव वाले गम मेेें डूबे हुए हैं।




Recent Comments