संजीत कुमार/सोनपुर। राज्य स्तरीय महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को सोनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोनपुर के पूर्व विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पुरानी गंडक पुल स्थित गजग्राह चौक से पैदल मार्च करते हुए हाथों में झंडे और तख्तियां पर लिखी सरकार के खिलाफ तथा SIR वापस लेने,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के वर्खास्त की मांग कर रहे थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा स्टेशन परिसर में महागठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने ब जेल भेजनें की मांग की।
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने कहा कि SIR के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक योग्य नागरिक का लोकतांत्रिक एवं मौलिक अधिकार है और किसी भी प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। SIR के जरिए लाखों मतदाताओं को चुनाव से वंचित करने की कोशिश सरकार कर रही है। डॉ. प्रसाद ने कहाँ कि मुख्य चुनाव आयुक्त जबतक इस्तीफे नहीं देते तब तक महागठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में राजद एवं कांग्रेस सहित महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान बैद्यनाथ महतो, साधु यादव, मनोज राय, शंकर राय, जग्गू राय, राजेश शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष, सुधीर राय, जितेंद्र सिंह, अमजद हुसैन, हरिचरण महतो, कादिर हुसैन, शंभू चौरसिया, आरएन. मालाकार, मनोज सरपंच, हरेंद्र साह, मेंहदी आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।