गया में पिंडदान के बाद पैतृक गांव अशोक नगर में हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

दैनिक खोज खबर/जलालपुर (सारण)। माता-पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी ई. ललित कुमार सिंह ने बुधवार को अपने पिता स्व. रामरंगीला सिंह एवं माता स्व. लालमति देवी की स्मृति को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। ललित गैस एजेंसी जलालपुर ललित मोटर्स डोरीगंज एवं होटल साई रेसीडेंसी, छपरा के प्रबंधक ई. ललित सिंह की ओर से अपने पैतृक ग्राम अशोक नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया।

माता-पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर गया में पिंडदान एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद अशोक नगर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को कंबल प्रदान किया गया।

सेवा के साथ संस्कृति का रंग

कंबल वितरण के साथ कार्यक्रम स्थल पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उत्सवी हो गया। देर शाम तक लोग कार्यक्रम में डटे रहे।

माता-पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ा

ई. ललित कुमार सिंह ने कहा कि माता-पिता का जीवन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत होता है। उनकी पुण्यतिथि पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय, डॉ. आर.आर. राठौर, डॉ. साई श्रवण सिंह, डॉ. तान्या राज, ई. मेजर एपी सिंह, ई. सौम्या राज, मालती सिंह, इंदू सिंह, पुष्पा सिंह, अनिता सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने माता-पिता की स्मृति में आयोजित सेवा कार्य की सराहना की।