बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत-
#दिग्विजयसिंह/डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव मे बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी ।
घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है जब अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव निवासी रामचन्द्र साह का 18 बर्षिय पुत्र दीपक कुमार अपनी आटा चक्की मशीन चला रहा था तभी वह बिजली करंट के चपेटे मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी ।
घटना की सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है ।




Recent Comments