माँझी। रविवार को माँझी मध्य मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर माँझी मध्य मंडल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ चुनावी चर्चा हुई। तथा एक दूसरे की बातों को जाना एवं सुना गया।बैठक में जिलाध्यक्ष ने अपने पार्टी के सदस्यों को बूथ स्तर पर कार्य करने तथा एनडीए की प्रत्याशी माधवी सिंह को जीत दिलाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मानसम्मान से खिलवाड़ कभी बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपने गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं। हम सभी को तन मन धन से लग जाना चाहिए। एनडीए प्रत्याशी को विजय दिलाने हेतु मन से संकल्पित हो जाएं और कार्य मे लग जाये। बैठक में मुख्य रूप से शिवाजी सिंह भागवत तिवारी उमेश शाह मनोज सिंह सूर्य प्रकाश तिवारी स्वामीनाथ शर्मा सोनू सिंह मिथिलेश प्रसाद दिलीप चौधरी सन्नी यादव निर्मल पाण्डेय मैथिली शुक्ला प्यारे अंगद आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बबलू शर्मा ने किया।