दरवाजे पर लगी बरात, चोरों ने उडाया बेलोरो

परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज(सिवान)महराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव में बीते रात्रि आई बरात में शामिल चोरो एक बेलोरो की चोरी कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार बारात जनवासा से चल कर लड़की पक्ष की दरवाजे पर लग रही थी कि इसी दरम्यान मौका पाकर चोरों ने बेलोरो को ले कर फरार हो गए। बरात दरौंदा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव निवासी चन्द्रेश्वर गिरि के यहां से महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव निवासी बीरबल भारती के घर आयी थी। इस संबंध में बेलोरो मालिक दरौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी खुर्द गांव निवासी बदन यादव के पुत्र बिमलेश कुमार यादव ने महाराजगंज थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।