परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन

सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन सिवान मुख्यमार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे चांदपुर नहर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल युवतियां सिसवन थाना क्षेत्र के जेलर साहेब के मठिया गांव निवासी रामसकल यादव की पुत्री मनीषा कुमारी एवं शिवजी भगत कि पुत्री दीपा कुमारी हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां चैनपुर कोचिंग क्लास करने जा रही थी और घना कोहरा होने के कारण एक बाईक सवार धक्का मारकर फरार हो गया।वहीं एक अन्य सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।घायलों में गोपालगंज जिले के मदेया निवासी चंद्रशेखर शर्मा एवं खेमराज पड़री निवासी आर्यन पटेल शामिल हैं।सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।